25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हड़ताल पर उतरे आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता, 8 मांगों को लेकर PM और CM को सौंपा ज्ञापन, इस बात पर जताई नाराजगी

Anganwadi workers Strike : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका संघ अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को हड़ताल पर रहेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
anganbadi_worker.jpg

Anganwadi workers Strike : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका संघ अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को हड़ताल पर रहेगा। दोपहर 2 बजे रैली निकालकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ कीप्रांत उपाध्यक्ष सुधा रात्रे, जिला अध्यक्ष सुलेखा शर्मा और छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष द्रोप्ति साहू ने बताया है कि अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें : पुलिस कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, 50 प्रतिशत बढ़ाकर इन्हें मिलेगा जोखिम भत्ता... 15 साल से नहीं हुआ बदलाव

हमारी मुख्य मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को शिक्षा कर्मियों, पंचायत कर्मियों की तरह नीति निर्धारण कर शासकीय कर्मचारी घोषित करने, नर्सरी शिक्षक के पद पर उन्नयन, शासकीय कर्मचारी घोषित किए जाने तक श्रम कानून के तहत न्यूनतम पारिश्रमिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मिनी कार्यकर्ता को कम से कम प्रतिमाह 21000 और सहायिकाओं को कार्यकर्ता के मानदेय 21000 का 85 प्रतिशत राशि 17850 स्वीकृत किया जाए। सुपरवाइजर के रिक्त शत-प्रतिशत पदों पर आंबनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना उम्र बंधन और परीक्षा के सीधे पदोन्नति करने की मांग की। इसके अलावा गर्म खाना बनाने के लिए प्रत्येक केन्द्र में गैस सिलेण्डर प्रदान करने और खाली होने पर रिफिलिंग विभाग की ओर से कराए जाने की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

महासमुंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग