अपार आईडी कार्ड यू-डायस पोर्टल में जानकारी एकत्र किया जा रहा है। जिले में 22229 छात्रों का आधार से संबंधित समस्या है। किसी का आधार नहीं बन पाया है, तो किसी छात्र के आधार में नाम गलत लिखा है। जिसके कारण अपार आईडी नहीं बन पाया है। महासमुंद के 7233, सरायपाली के 92, पिथौरा के 5245, बागबाहरा के 5317, बसना के 4342 छात्रों की आईडी अटकी हुई है।