15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महासमुंद
CG News: चलती कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें VIDEO
Play video

CG News: चलती कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें VIDEO

Mahasamund News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बारदाने से लदी कंटेनर में अचानक आग लग गई। आगजनी में चालक झुलसा और फिर किसी तरह कंटेनर से कूदकर उसने अपनी जान बचाई।
Google source verification

CG News: महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कसीबहरा के पास चलती ट्रक में आग लग गई। ट्रक से कूदकर चालक और परिचालक ने अपनी जान बचाई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। यह पूरा मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में लगी है.

जानकारी के मुताबिक, ट्रक सरायपाली से रायपुर जा रहा था। इस दौरान कसीबहरा के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई। इस घटना में ट्रक चालक आग से झुलस गया है। उन्हें पिथौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।