Monsoon Forecast News : झारखंड के आस-पास बने चक्रवात के असर से मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। जिले में रविवार को 7.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 9 जुलाई को सरायपाली में 17.9, बसना 13.3, पिथौरा 5.0 मिमी, बागबाहरा में 3.0 मिमी बारिश हुई। (weather news) एक जून से अब तक महासमुंद विखं में 400 मिमी, सरायपाली में 259.6, बसना में 171.6, पिथौरा में 252 और बागबाहरा में 222 मिमी बारिश हो चुकी है। (weather update) सबसे ज्यादा बारिश महासमुंद विकासखंड में ही हुई है। जिले में कुल औसत बारिश 261 मिमी हुई है।