मौसम विभाग ने चक्रवात और द्रोणिका के असर से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद बुधवार यानी आज से वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इससे पहले 24 जून को महासमुंद में 18 मिमी, सरायपाली में 22 मिमी, बसना में 15 मिमी, पिथौरा में 22 मिमी, बागबाहरा में 25.2 मिमी और कोमाखान में 9.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। एक जून से अब तक महासमुंद में 78 मिमी, सरापाली में 64 मिमी, बसना में 49 मिमी, पिथौरा में 46 मिमी, बागबाहरा में 77 मिमी, कोमाखान में 51 मिमी बारिश दर्ज की गई।