28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रत्याशी चयन की मशक्कत, दावेदारों की फौज में करिश्माई चेहरा तलाशने दिल्ली से पहुंची सक्रीनिंग कमेटी

कांग्रेसियों से वन-टू-वन चर्चा करने दिल्ली से स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य महासमुंद कांग्रेस भवन पहुंचे
2 min read
Google source verification
congress

प्रत्याशी चयन की मशक्कत, दावेदारों की फौज में करिश्माई चेहरा तलाशने दिल्ली से पहुंची सक्रीनिंग कमेटी

महासमुंद. विधानसभा टिकट की दावेदारी पेश करने वाले कांग्रेसियों से वन-टू-वन चर्चा करने दिल्ली से स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य बुधवार को महासमुंद कांग्रेस भवन पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक एक-एक दावेदार से विधानसभावार तीन-तीन मजबूत प्रत्याशियों के नाम पूछे गए, जो कांग्रेस को जीत दिला सकें। इस पर दावेदारों ने खुद के अलावा दो अन्य लोगों के भी नाम बताए।

बुधवार को कांग्रेस के छग प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य रोहित चौधरी पहुंचे। इस दौरान सरायपाली, बसना, खल्लारी और महासमुंद विधानसभा के टिकट के दावेदारों के साथ ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी भी पहुंचे। दिनभर कांग्रेस भवन में गहमा-गहमी का माहौल रहा। जानकारी के मुताबिक पहली बार ऐसा हुआ कि विधानसभा टिकट फाइनल करने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की टीम महासमुंद पहुंची। टीम के सदस्यों ने सबसे पहले सरायपाली विधानसभा से टिकट मांगने वाले कांग्रेसियों से बंद कमरे में एक-एक कर चर्चा की। उनसे पूछा गया कि क्या वे चुनाव में जीत दिला सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस को जीत दिलाने वाले कुछ संभावित प्रत्याशियों का नाम भी पूछा। इस पर प्रत्याशियों ने एक-दूसरे के नाम गिनाए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर व पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत चावला ने बताया कि इस बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उम्मीदवारों को टिकट देने के लिए दिल्ली न बुलाकर पार्टी के स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों को कार्यकर्ता, प्रत्याशियों व बूथ लेबल में चर्चा के लिए भेजा है।

पहले चरण में सरायपाली विधानसभा के कार्यकर्ता व टिकट का दावा करने वाले कांग्रेस नेताओं से कमेटी के सदस्यों ने चर्चा की। इसके बाद बसना व खल्लारी से भी एक-एक उम्मीदवारों व कार्यकर्ता से मिलकर उनकी रायशुमारी ली। देर शाम महासमुंद विधानसभा के उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कमेटी के सदस्यों ने चारों विधानसभा से आए प्रत्याशियों, समर्थकों व कार्यकर्ताओं को इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यहां आकर आपके उम्मीदवारों की सारी जानकारी एकत्रिक कर इसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी व राष्ट्रीय कांगे्रस चुनाव समिति को सौंपेंगे। महासमुंद विधानसभा से ३८, खल्लारी से ५३, बसना से ६ एवं सरायपाली से २५ लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी का समर्थन जरूरी है।

नगरीय निकायों के कांग्रेस पार्षद, कांग्रेस समिर्थित सरपंच-पंच आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन पहुंचे थे। इसके पूर्व समर्थकों ने स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के आगमन पर जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान गोविंद साहू, मनोजकांत साहू, सेवनलाल चंद्राकर के अलावा जिला पंचायत के सदस्य और कांग्रेस के पूर्व विधायक भी शामिल थे।

कांग्रेस कार्यालय के सामने चारों विधानसभा के उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं की भीड़ सुबह से ही लग गई थी। हाई स्कूल मैदान में सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही है। इसके कारण वाहनों की पार्किंग की सुविधा नहीं थी। चालक वाहनों को रोड किनारे ही खड़ी कर दिए थे। इससे बार-बार यातायात बाधित हुई। यातायात संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।