29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट की चपेट में आने से हुई हाथी की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

करंट की चपेट में आने से एक नर दंतैल हाथी की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 21 Jul 2018, 2:46 PM IST

elephant news

करंट की चपेट में आने से हुई हाथी की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

महासमुंद . छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिरपुर क्षेत्र के ग्राम केशलडीह में करंट की चपेट में आने से एक नर दंतैल हाथी की मौत हो गई। दंतैल के शरीर में कई जगह करंट से जलने के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग के आलाधिकारी, वाइल्ड लाइफ और तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंची। वनमंडलाधिकारी का कहना है कि पीएम के रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

तिवारी ने बताया कि मृत दंतैल की उम्र करीब 15 वर्ष है। उसकी लंबाई 6.20 मी., ऊंचाई 2.60 मी., पेट की गोलाई 4.50 मीटर, दांत की लंबाई 0.62 मीटर एवं मोटाई 0.21 मी. है। तिवारी ने बताया कि जिले में करंट लगने से हाथी की मौत की पहली घटना है। इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात अरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत कार्रवाई की जाएगी। हाथी नेशनल हैरिटेज एनीमल है, इसलिए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने पीएम के बाद दंतैल का अंतिम संस्कार किया। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि यह

दल से हमेशा अलग घूमता था दंतैल : डीएफओ तिवारी ने बताया कि मृत दंतैल हमेशा दल से अलग घूमता था। पिछले तीन-चार दिनों से यह अलग ही घूम रहा था। विभाग की नजर दंतैल पर थी। बुधवार-गुरुवार को इसे सुकुलबाय के आसपास देखा गया था।

पीएम के बाद वन ग्राम केशलडीह में ही दंतैल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, वाल्ड लाइफ एवं तुमगांव पुलिस मौके पर मौजूद थे। डीएफओ ने चर्चा के दौरान बताया कि हाथी के दांत को निकाला गया है। मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक की अनुमति के बाद उसको नष्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में करंट के माध्यम से जंगली सुअरों का शिकार किया जाता है। इसकी सूचना भी मिलती रहती है। इस पर विभाग पूर्व में भी कार्रवाई कर चुका है।

महासमुंद के वनमंडलाधिकारी आलोक तिवारी ने बताया क्षेत्र में हांथी की मौत दु:खद है। प्रथम दृष्टया इसकी मौत करंट लगने से प्रतीत होता है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। हाथी नेशनल हैरिटेज एनीमल है। आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।