
युवाओं को मिल रही मनचाही नौकरी, 12वीं पास वालों को 12000 से ज्यादा सैलरी, फटाफट देखें डिटेल्स
महासमुंद। CG Job : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 सितम्बर 2023 को रोजगार कार्यालय परिसर महासमुंद में प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड जबलपुर द्वारा बिजनेस रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 60 पदों पर 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 12 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर की जाएगी।
इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करवाने विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
Published on:
21 Sep 2023, 3:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.