25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में बना तगड़ा सिस्टम, मौसम विभाग का अलर्ट, इतने दिनों तक होगी भारी बारिश

मौसम विभाग (Weather Forecast Update) ने धनतेरस के दिन राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। अगले 48 घंटे तक भारी बारिश के आसार .
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 25 Oct 2019, 5:32 PM IST

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में बना तगड़ा सिस्टम, मौसम विभाग का अलर्ट, इतने दिनों तक होगी भारी बारिश

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में बना तगड़ा सिस्टम, मौसम विभाग का अलर्ट, इतने दिनों तक होगी भारी बारिश

महासमुंद . घने बादल और रिमझिम फुहारों के बीच तापमान का पारा लगातार गिर रहा है। गुरुवार सुबह तापमान 7 डिग्री गिरकर 23 पर पहुंच गया। इससे दिन में ठंडक बढ़ गई है। 24 घंटे के भीतर 8.7 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई। इस बार धनतेरस (Dhanteras 2019) के दिन देवताओं के वैद्य धनवन्तरि और धन के देवता कुबेर की कृपा पर भगवान इन्द्र खलल डाल सकते हैं। दरअसल, मौसम विभाग (Weather Forecast Update) ने धनतेरस के दिन राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

नाबालिग बेटी के दुष्कर्मी को बचाने उसी के पिता ने कर दी ये दरिंदगी, फिर...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान पर बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 23 .6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धनतेरस पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, Bike, Car, Electronics सहित Property की खरीददारी पर मिल रहे बंपर छूट

रायपुर में बुधवार-गुरुवार की रात से गुरुवार शाम 5 बजे तक 35.4 मिमी बारिश हुई। जबकि अंबिकापुर में 3.4 मिमी, बिलासपुर में 6.5 मिमी, जगदलुपर में 8.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और पश्चिम आंध्र प्रदेश के पास एक निम्न दाब पर चित्र बना हुआ है। जिसके नॉर्थ, नॉर्थ वेस्ट में आगे बढऩे की संभावना है।

फर्जी नर्सिंग कॉलेज खोलकर 45 हजार में बांट रहा था MBBS, BAMS और B Pharma की डिग्री, ऐसे हुआ खुलासा

दशहरा के बाद मौसम साफ हो गया था। इसके कुछ दिन बाद फिर से आसमान में काले बादल छा गए। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से यहां वातावरण में नमी आ रही है। इसकी वजह से शाम से लेकर सुबह तक बारिश हो रही है। लगातार चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सबसे अधिक बारिश करतला में 27 मिलीमीटर हुई है। मड़वारानी से लेकर उमरेली क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। पोड़ी-उपरोड़ा में भी 5.8 मिलीमीटर, कोरबा में 9.5 मिलीमीटर व पाली में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

खुशखबरी: Bhilai Steel Plant में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास से लेकर IIT वाले कर कते है आवेदन

धान और सब्जी की फसल को होगा सबसे अधिक नुकसान
जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से धान व सब्जी की फसल को अधिक नुकसान हो रहा है। हवा चलने से धान के पौधे जमीन पर गिर गए हैं। इससे उत्पादन प्रभावित होगा। खेतों में पानी भरा है। इससे भी नुकसान है। सब्जी के पौधों में आए फूल झड़ जाते हैं। साथ ही अधिक पानी से पौधे मजबूत नहीं हो पाते हैं। कृषि विभाग के सहायक संचालक डीपीएस कंवर के मुताबिक धान व सब्जी की फसल में बीमारी का खतरा बढ़ गया है।

कमाई करने मां - बाप जाने वाले थे दूसरे राज्य, इधर नाबालिग बेटी हो गई दुष्कर्म का शिकार

अगले 24 घंटे यहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में बालोद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, रायगढ़ और महासमुंद जिले में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार पक्की, भाजपा 50 सीटों में लहराएगी झंडा - रमन सिंह

अगले 48 घंटे यहां होगी अति भारी बारिश
अगले 48 घंटों में कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जयपुर जिले में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

Click & Read More Chhattisgarh News.