29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जन गण मन’ यात्रा : पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी बोले- समाज को सुधारने के लिए युवा आगे आएं

'Jan Gana Mana' Yatra : छत्तीसगढ़ में जन, गण, मन यात्रा के दूसरे दिन का पहला पड़ाव महासमुंद था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 28 Sep 2023, 1:06 PM IST

बोले- समाज को सुधारने के लिए युवा आगे आएं

बोले- समाज को सुधारने के लिए युवा आगे आएं

महासमुंद। 'Jan Gana Mana' Yatra : छत्तीसगढ़ में जन, गण, मन यात्रा के दूसरे दिन का पहला पड़ाव महासमुंद था। बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के युवा कोठारीजी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने मादक पदार्थों की तस्करी और कमजोर निगरानी तंत्र को इलाके की बड़ी समस्या बताई।

यह भी पढ़ें : Patrika .com/mahasamund-news/editor-in-chief-of-patrika-kothari-met-people-of-mahasamund-8509858/" target="_blank">'जन गण मन' यात्रा : पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी बोले - कानून से क्या होगा, महिलाओं को सम्मान देने से बनेगी बात

कोठारी जी ने उनकी इस परेशानी का समाधान बताते हुए कहा, समाज को सुधारना सरकार या प्रशासन की ही जिम्मेदारी नहीं है। अच्छे युवाओं को आगे आना होगा। अलग-अलग इलाकों में छोटी-छोटी टोलियां बनाएं। जहां सूचना मिले, तस्करों को दबोचकर पुलिस बुलाएं। इसके बाद भी पुलिस आपका साथ नहीं देती तो पत्रिका परिवार आपके साथ खड़ा है।

गुलाब कोठारी के विचार चिंतन मनन योग्य हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उनकी यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। जिले की चारों विधानसभा में भाजपा काबिज होगी।

गुलाब कोठारी को हम आज तक अखबार में ही पढ़ते आए थे। उनकी लेखनशैली जितनी प्रभावी है, मिलने के बाद पता चला कि उतना ही प्रभावी उनका व्यक्तित्व भी है। कुछ देर की मुलाकात में उनसे काफी कुछ समझने को मिला।

कोठारी जी की सोच परिपक्व है। राजनीतिक मामलों में भी उनकी समझ काफी अच्छी है। चुनाव की बात करें तो भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस की सरकार में हर वर्ग काफी खुश हैं। निश्चित ही सरकार दोबारा बनाएंगे।

पत्रिका ने हमेशा जन सरोकार की पत्रकारिता की है। महासमुंद इलाके में पर्यावरण जागरूकता के लिए हम लंबे समय से काम कर रहे हैं। इसमें पत्रिका का भरपूर सहयोग मिलता रहा है। पत्रिका लोगों का ही नहीं, प्रकृति के हित में भी काम कर रहा है।