
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जातिगत वोटों को साधने भरपुर कोशिश की। उन्हें उम्मीद थी कि ओबीसी वर्ग का वोट जरूर मिलेगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। जिन जगहों पर ओबीसी वोटर ज्यादा हैं, वहां पर भाजपा ने सेंधमारी की। कांग्रेस के उम्मीद के वोट भाजपा के खाते में चले गए।
यही कारण है कि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। मतगणना के दौरान राउंडवार मिले मतों को देखकर कांग्रेसियों को भी भरोसा नहीं हो रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। हालांकि, कांग्रेस के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के बाहरी होने का फायदा भाजपा को मिला। इस कारण भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी बड़े अंतर से जीत हासिल की। महासमुंद जिले के दो विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं।
यहां भी कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा। खल्लारी और महासमुंद में ओबीसी वोटर पर कांग्रेस को भरोसा था। लेकिन, यहां पर कांग्रेस को शिकस्त मिली। महासमुंद विधानसभा में साहू समाज के वोटर ज्यादा हैं। कुछ गांव ऐसे भी थे, जिसे कांग्रेसियों का गढ़ माना जाता था। वहां पर भी कांग्रेस को लीड नहीं मिली। भाजपा ने यहां कमाल का प्रदर्शन किया।
Updated on:
05 Jun 2024 07:14 pm
Published on:
05 Jun 2024 07:14 pm
