समितियों की बैठक में निर्णय लिया गया था कि 3 दिन का भ्रमण होगा। इससे लगभग 30 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। समिति के अध्यक्ष व जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर ने बताया कि इसमें योजना बनी है की महामाया मंदिर से यात्रा की शुरुआत होगी। खल्लारी, बिरकोनी, तुरतुरिया जलप्रपात, कोडार बांध, धसकुड जलप्रपात, सिंधा, धुरवा, बाघामाड़ा होते हुए सिरपुर में विश्राम होगा। दूसरे दिन सिरपुर के इतिहास से परिचित कराया जाएगा। बौद्धकला का इतिहास बताया जाएगा। छछान पहाड़ी, मुंगई माता मंदि फतइमाता, बारनवापारा अभ्यारण में जंगली भैंसे का विचरण दिखाया जाना है।