पंडरिया ब्लाक के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत कांदावांनी के आश्रित गांव ढेपरापानी के निवासी रमेश पिता रति बैगा (5) जिसका स्वास्थ्य पिछले एक सप्ताह से खराब है। पीडि़त के पिता ने बताया कि शौच के समय पेट अधिक दर्द होता है, तो परिवार के सदस्य लोग झाड़ फूं क कर रहे थे। एक हफ्ते में ठीक नहीं हुआ तो संजीवनी 108 को फोन किया।