10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरवाजा खटखटाकर घर की देहलीज में बैठा रहा युवक, जब परिवारवालों ने देखा तो मिला इस हाल में

घर का दरवाजा खटखटाकर सामने बैठ गया जब उनके परिजनों ने दरवाजा खोला तो मिला इस हाल में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 6 Jul 2018, 2:21 PM IST

crime news

दरवाजा खटखटाकर घर की देहलीज में बैठा युवक, जब परिवार वालों ने खोला दरवाजा तो मिला इस हाल में

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक युवक आरोपी की घर में मौत होने का मामला सामने आया है। आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी एवं बाइक लुटने के आरोप में पिछले तीन वर्षों से फरार आरोपी की उसके घर में ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घर पहुंची। मर्ग व पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत बता रही है, वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा।

READ MORE: सड़क पर संदिग्घ हालत में मिली युवक की लाश, पास मिली इन चीजों से जताई जा रही हत्या की आशंका

सुबह हो चुकी थी मौत

बसना थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि तोषगांव बसना के वरूण भोई पिता सफेद भोई (24) के खिलाफ बसना थाना में वर्ष 2016 से धारा 420 एवं 394 के तहत अपराध दर्ज है। मृतक बुधवार को घर आया और घर का दरवाजा खटखटाकर सामने बैठ गया। जब उनके परिजनों ने दरवाजा खोला तो देखा कि वरूण बैठा हुआ था। जिसे घर अंदर ले गए और सुला दिए। सुबह परिजनों के आवाज लगाने पर वरूण नहीं उठा। उसकी मौत हो गई थी।

READ MORE: OMG! चौकीदार के घर पड़ा छापा, मिला इतना कीमती सामान जिसे देख अफसर भी रह गए दंग

इस घटना आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक वरूण का पीएम कराने चिकित्सालय ले गए। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

READ MORE: Boyfriend की खातिर इस लड़की ने अपने घर में ही किया ये गंदा काम, पुलिस रह गई हैरान

इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी को अंदरुनी बीमारी थी। मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं हैं। इसकी मौत बीमारी से होना प्रतीत हो रहा है।