16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में डांस को लेकर हुआ विवाद, आरोपी ने चाकू से मार कर ली युवक की जान, गिरफ्तार

CG Murder Case : पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 16 Aug 2023, 5:39 PM IST

शादी में डांस को लेकर हुआ विवाद, आरोपी ने चाकू से मार कर ली युवक की जान, गिरफ्तार

शादी में डांस को लेकर हुआ विवाद, आरोपी ने चाकू से मार कर ली युवक की जान, गिरफ्तार

CG Murder Case : पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी चचेरी बहन ने जानकारी दी कि आपके बेटे लकेश्वर को सोनदादर निवासी उत्तम यादव ने सोनदादर पुलिया के पास चाकू मार दिया है।

यह भी पढ़े : छोटी सी बात पर शराबी पति को आया गुस्सा, पत्नी को जंगल में ही मारकर दफना दी लाश, गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पुल के पास पहुंचे। वहां पर लकेश्वर नहीं था। पास में खड़े मनोज चन्द्राकर ने बताया कि आपके बेटे को इलाज के लिए एम्बुलेंस से गुलाल और बिसरु बागबाहरा अस्पताल लेकर गए हैं।

प्रार्थी तत्काल शासकीय अस्पताल आया। अस्पताल में देखा कि उसके बेटे का पेट कट गया था। अतड़ी बाहर आ गई थी और हाथ की कलई भी कट गई थी। अस्पताल में बृजलाल यादव व रामकुमार ने बताया कि लकेश्वर के साथ बृजलाल और रामकुमार तीनों खेत में काम कर साइकिल से गांव आमगांव जा रहे थे। करीब शाम 6 बजे सोनदादर पुलिया के पास ग्राम सोनदादर का उत्तम यादव अपनी बाइक के साथ पुल पर खड़ा था।

यह भी पढ़े : DSF में आरक्षक पदों पर हुई नियुक्ति, महिला-पुरुष में कुल 2258 का हुआ चयन, प्रशासन ने जारी की सूची

वह लकेश्वर को रोका और बोला तू इधर आ। जैसे ही लकेश्वर अपनी साइकिल से उतरा ही था, उतने में उत्तम उसके पास आ गया और अपने हाथ में रखे चाकू से उसके पेट में मारा। लकेश्वर जोर से चिल्लाया और मुझे बोला उत्तम यादव मुझे चाकू मार दिया है। घटना के बाद उत्तम यादव अपनी मोटर साइकिल को लेकर वहां से भाग गया। लकेश्वर को शासकीय अस्पताल बागबाहरा लेकर आए। जहां डॉक्टर ने लकेश्वर को मृत घोषित कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में आरोपी उत्तम कुमार यादव के विरूद्ध अपराध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़े : राजधानी में बदमाशों ने 10 बाइक में लगा दी आग, इलाके में मचा हड़कंप, देखें VIDEO

आरोपी उत्तम कुमार यादव पिता गणेश राम यादव (24) सोनदादर थाना बागबाहरा ने पूछताछ में बताया कि एक साल पहले जून 2022 में ग्राम आमगांव शादी में गया था। शादी में डांस करने की बात पर आमगांव के लड़के महेन्द्र, जितेन्द्र, बाबादीन ठाकुर व अन्य लड़कों के साथ लड़ाई हो गई थी। लड़कों ने मेरे साथ मारपीट की थी। मारपीट से आरोपी के मन में बदले की भावना थी। 13 अगस्त को शाम करीब 6 बजे सोनदादर पुल के पास बैठा था।

यह भी पढ़े : आजादी के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के इस गांव में फहराया तिरंगा, नक्सली खौफ में जी रहे लोगों ने सुकून के साथ लगाया जय हिंद का नारा...

उसी समय आमगांव निवासी लकेश्वर खड़िया बागबाहरा की तरफ से अपने घर आमगांव जा रहा था। जिसे देखकर रोका और कहा तुम लोग मेरे साथ शादी के दिन मारपीट किए थे। आज मैं तुम्हे जिंदा नहीं छोडूंगा कहकर चाकू से उसके पेट और हाथ पर वार किया। जिससे पेट और हाथ से खून निकलने लगा और वह भागने लगा। चाकू मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन वहां पर कुछ लोग आ गए थे। तब वह वहां से बाइक में भाग गया।