15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने मारा एक महंगे क्लब में छापा, इतने पैसों के साथ दबोचे गए जुआरी

शहर के बीच स्थित पंचशील क्लब से शुक्रवार की शाम छामा मारा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 27 Oct 2018, 4:01 PM IST

gambling

पुलिस ने मारा एक महंगे क्लब में छापा, इतने पैसों के साथ दबोचे गए जुआरी

महासमुंद. क्राइम ब्रांच व पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के बीच स्थित पंचशील क्लब से शुक्रवार की शाम छामा मारा। इस दौरान जुआ खेल रहे 20 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा। उनके पास से 50 हजार रुपए नकद, 20 मोबाइल व ताश की पत्ती जब्त की।

पुलिस को शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली कि शहर के लोग बड़ी संख्या में पंचशील क्लब में जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने टीआई कमला पुसाम के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही जुआरी हड़बड़ा गए। भागने की कोशिश की, लेकिन असफल हुए। मौके से जुआ खेल रहे 20 लोगों को धर दबोचा। टीआई कमला पुसाम ने बताया कि सभी पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विधानसभा चुनाव 2018 को देखते हुए पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। वाहन चेकिंग के अलावा जुआ, अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस की नजर है। लगातार छापामार कार्रवाई भी की जा रही है। जुआ-सट्टा के साथ अवैध शराब की बिक्री के मामले में बढ़े हैं। रोज एक-दो मामले दर्ज हो रहे हैं। बताया जाता है कि दीपावली नजदीक आते ही जुआरी सक्रिय हो जाते हैं। अब पुलिस अलर्ट हो गई है।