28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओडिशा से रायपुर आ रही कार से पुलिस ने जब्त किया साढ़े चार लाख रुपए

ग्राम घोड़ारी चौकी के पास एक कार से चार लाख 49 हजार रुपए जब्त किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 12 Oct 2018, 10:00 PM IST

cg news

ओडिशा से रायपुर आ रही कार से पुलिस ने जब्त किया साढ़े चार लाख रुपए

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित स्पेशल टीम ने गुरुवार की सुबह ग्राम घोड़ारी चौकी के पास एक कार से चार लाख 49 हजार रुपए जब्त किया। राशि एवं कार को जब्त कर टीम ने प्रकरण बनाकर नोडल अधिकारी को सौंप दिया है।

निगरानी दल के नायब तहसीलदार देवेन्द्र नेताम ने बताया कि गुरुवार सुबह निगरानी दल द्वारा एनएच-353 ग्राम घोड़ारी चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान ओडिशा से रायपुर की ओर जा रही टाटा टियागो क्रमांक ओडी 17 एच 7223 को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर वाहन चालक के पास से 4 लाख 49 हजार रुपए मिले। टीम ने चालक सोनू मित्तल से पूछताछ की तो, बताया कि वह राजा खरियार रोड ओडिशा का निवासी है, जो अपने मालिक को लेने के लिए रायपुर जा रहा था।

उनके मालिक का काटाबांजी में कार्टन मिल है। मिल के कुछ स्पेयर पाट्र्स खरीदी करने के लिए 4 लाख ४९ हजार रुपए लेकर निकला था। इसमें से रास्ते में उसने एक हजार रुपए का कार में पेट्रोल भरवाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि चालक के पास से राशि के संबंध में कंपनी के स्पेयर पार्ट्स की लिस्ट के साथ बैंक स्टेटमेंट भी प्राप्त हुआ है, जिसमें 9 अक्टूबर को 2 बार राशि निकालने का विवरण व चार्टेड अकाउंटेंट की सत्यापित प्रतिलिपि भी है।

इधर, आचार संहिता नियम के अनुसार नकद राशि 50 हजार के ऊपर लेकर आने-जाने पर रोक है। इसलिए प्रकरण बनाकर नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत को सौंप दिया गया है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए कैश मूवमेंट पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।