10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण विकास देखने, तीसरे दिन भी जनसम्पर्क पदयात्रा जारी

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में बेमचा से हुई भाजपा की तीसरे दिन की जनसंपर्क पदयात्रा की शुरुआत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 14 Mar 2018, 9:41 AM IST

bjp news

महासमुंद. महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की तीसरे दिन की जनसंपर्क पदयात्रा ग्राम बेमचा से शुरू हुई। फिर यह पदयात्रा ग्राम तुमाडबरी, बेमचा, परसदा(ब), कौंदकेरा, बनसिवनी, लोहारडीह, सोरिद, उमरदा, मुड़मार, पतेरापाली पहुंची।

इस मौके पर वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि विगत 2 दिनों की यात्रा के दौरान हम सबने गांवों का भ्रमण कर भाजपा सरकार की विकास कार्यों का अवलोकन किया है। इन गांवों को मुख्यमंत्री ने विकास की कई सौगातें दी हैं।

विभिन्न योजनाओं के तहत गांव में रोड, भवन, स्कूल भवन, सामाजिक भवनों का निर्माण, खेल मैदान सहित श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में यहां के नागरिकों को लाभ मिला है। गांवों का सम्पूर्ण विकास सरकार की प्राथमिकता में है। मद्दी ने सरंपच एवं ग्रामीणों से कार्यों और योजनाओं की जानकारी ली और ग्रामीणों की पेयजल, नाली, हायर सेकंडरी स्कूल मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया।

जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान ग्राम सोरिद में आयोजित ग्राम सुराज अभियान में सम्मेलन को संबोधित करते हुए मद्दी ने कहा कि समय-समय पर सरकार ऐसे शिविर के माध्यम से जनता से सीधे जुडक़र विकास कार्यों की संरचना और आवश्यक कार्यों की योजना बनाती है। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने इस जिले को कृषि संसाधनों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

धान का समर्थन मूल्य वृद्धि, फसलों का समर्थन मूल्य आगामी बजट में है। धान का बोनस किसान भाइयों को आगामी समय में फिर से दिया जाना है। किसानों को शून्य ब्याज पर कृषि ऋण, फसल सुरक्षा बीमा कर समृद्ध बनाने का प्रयास सरकार कर रही है।

ये रहे उपस्थित
सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह खालसा, भाजपा नेता मोती साहू, जिला महामंत्री येतराम साहू, गोपा साहू आदि ने भी संबोधित किया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम चंद्राकर ने बताया कि चौथे दिन सुबह 9 बजे से ग्राम खैरा, लभरा खुर्द, झालखम्हरिया, जामली, कोसरंगी, खट्टी, लभराकला, परसदा, जीवतरा, बकमा, केशवा, बोरियाझर में पदयात्रा होगी। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व राज्य युवा आयेाग सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, संदीप घोष, सरंपच रोहित चंद्राकर, संदीप दीवान, हितेश चंद्राकर, नारेन्द्र गिरी, प्रकाश चंद्राकर, गिरजा शंकर चंद्राकर, प्रभा साहू, मीना वर्मा, निरंजना शर्मा, राशि महिलांग, सुजाता विश्वनाथन, दिग्विजय साहू, संतोष वर्मा, राजू यादव, भाउराम साहू आदि मौजूद थे।

संसदीय सचिव को ग्रामीणों ने सौंपा मांग पत्र
बसना. संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने जनसंपर्क पदयात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत पिथौरा विकासखंड के गिरना से की। यहां से अमोदीडीह, डूमरपाली सुखीपाली, टोगोपथरा, चिखली, बरडीपा और मेमरा पहुंची। इस दौरान लोगों ने संसदीय सचिव को मांग पत्र सौंपा।

ग्राम गोपालपुर में 76 युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया। कार्यक्रम में प्रेमशंकर पटेल, प्रीतराम सूर्ये, ओमप्रकाश चौधरी, सतपाल छाबड़ा, सुरजीत सिंह पप्पू, अजय खरे, पीयूष अग्रवाल, किरण अग्रवाल, सतप्रीत सलूजा, राधेश्याम साहू, सीताराम सिन्हा, पदुम साहू, सुधीर प्रधान, पुरुषोत्तम धृतलहरे, दुलीकेशन साहू, शिव पटेल, विनोद बारीक, राजकुमार विशाल, सुधीर प्रधान, कैलाश साहू, राजकुमार, उत्तम यादव आदि उपस्थित थे।