
अगर आपको भी लगता है कि बैंको में सेफ है आपके पैसे तो सावधान, ऐसे हो रही उनकी सुरक्षा
महासमुंद. आम आदमी अपना पैसा बैंको में इसलिए रखते है, ताकि वह सुरक्षित रहे।लेकिन क्या आप जानते है कि बैंक आपके पैसों को कितना और कैसे सुरक्षित रखते है।अगर नहीं तो चलिए जानते है बैंकों में कितनी है सुरक्षा...
शहर के ज्यादातर बैंक और एटीएम असुरक्षित हैं।रात में यहां सुरक्षा गार्ड तक तैनात नहीं रहते।किसी भी तरह की अनहोनी से अंजान बैंक प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है।रेलवे स्टेशन स्थित एटीएम में सुरक्षा गार्ड तक नहीं हैं।दिन में जब बैंक खुले रहते हैं, तब गार्ड तैनात रहते हैं, लेकिन शाम को बैंकों के बंद होने के साथ ही सुरक्षा गार्ड भी चले जाते हैं।
इसके अलावा बैंकों में लगे इमरजेंसी सायरन की भी नियमित जांच नहीं होती है। कुछ एटीएम में सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे हैं।इसकी सफाई भी नियमित नहीं होती है। जिससे तस्वीर साफ आ सके।चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद ही बैंकों में सुरक्षा बरती जाती है।
वहीं बैंकों के सामने सुरक्षा गार्डों के अभाव में बाइक पार हो रहे है। बैंकों में रोज करोड़ों का लेन देन होता है, लेकिन ग्राहकों को सुरक्षा देने में भी बैंक पीछे है।
पत्रिका की टीम ने जब रात में विभिन्न बैंकों का सर्वे किया तो रेलवे स्टेशन स्थित, बीटीआई रोड, बस स्टैंड स्थित बैंक और एटीएम में सुरक्षा के लिए गार्ड मौजूद नहीं थे। यही नहीं, एटीएम की सुरक्षा करने वाले गार्डों के पास कोई हथियार नहीं होते हैं। वे केवल डंडे से ही काम चला रहे हैं। कई गार्ड एटीएम में सोते हुए नजर आते हैं।
बस स्टैंड स्थित एसबीआई शाखा के प्रबंधक रामदास मांझी ने बताया कि सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिसे गोपनीय रखा जाता है। वहीं एटीएम में कुछ में गार्डों की व्यवस्था है और कुछ में नहीं है। जैसे रेलवे स्टेशन के एटीएम, वहां कोई मौजूद नहीं होता है, इसकी जानकारी हमें है।
वही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक माधव वीसी ने बताया कि गार्डों के लिए एग्रीमेंट हुआ था, लेकिन कुछ कारणों से इसे रद्द कर दिया गया। एटीएम व बैंकों में गार्ड रखे जाएंगे।
Updated on:
12 Jul 2018 02:16 pm
Published on:
12 Jul 2018 02:15 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
