20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर पालिका ने मार्च के अंत तक नहीं भरा बिल तो जाएगी पुरे नगर की बिजली

बिजली बिल की बकाया राशि नहीं देने के कारण विभाग ने राशि वसूलने का ये तरीका ढूंढा है

2 min read
Google source verification
mahsamund news

महासमुंद. नगर पालिका सहित अनेक सरकारी विभागों पर बिजली का एक करोड़ 15 लाख रुपए बकाया है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है, इसलिए वसूली के लिए विद्युत विभाग ने रुख कड़ा कर लिया है। विभागों को अंतिम नोटिस भेजी जा रही है, जिसमें साफ किया गया है कि मार्च तक बकाया बिल अदा नहीं किया गया तो बिजली काट दी जाएगी। गुरुवार को बिजली विभाग की टीम वन विभाग के दफ्तर में बिजली काटने पहुंची थी, लेकिन चर्चा के बाद नोटिस देकर लौट आई।

जानकारी के अनुसार महासमुंद नगरीय क्षेत्र में विद्युत विभाग का सबसे बड़ा बकायादार नगर पालिका है। पालिका का बकाया दो करोड़ से पार हो गया था। करीब तीन महीने पहले लगभग 2 करोड़ 19 लाख रुपए पालिका का बिजली भरा गया। अब पालिका का बिल फिर करीब 93 लाख तक पहुंच गया है। नगर में जल आवर्धन और जल प्रदाय व्यवस्था में काफी बिजली खर्च होती है। पालिका ने महानदी जल आवर्धन के अलावा कई जगह नलकूपों में मोटरपंप लगाए हैं, जिनसे लगातार पानी आपूर्ति होती है।

इसके अलावा सडक़ बत्ती, पालिका कार्यालय, उद्यानों आदि में बिजली की खपत होती है। बिजली बिल अदा नहीं होने के कारण पिछले साल पालिका की बिजली काट दी गई थी। इसके चलते हाहाकार की स्थिति बन गई थी। हालांकि शासन-प्रशासन स्तर पर प्रयास से नगर की बिजली बहाल हो पाई थी। मार्च का महीना चल रहा है और विद्युत विभाग पालिका प्रशासन को नोटिस पर नोटिस भेज रहा है। यदि मार्च तक बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं हुआ तो बिजली काटने की चेतावनी दी जा रही है।

शासन के अनेक विभाग लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। विभागों के कार्यालयों में खपत हो रही बिजली का लगातार भुगतान नहीं होने से विभागों पर बिजली की बकाया राशि लगातार बढ़ती जा रही है। उधर वूसली के लक्ष्य से बिजली विभाग के अफसर सरकारी विभागों पर भी सख्ती के मूड में हैं। विभागों की बिजली काटने के लिए बकायदा लिस्ट बन चुकी है और बिल पटाने के लिए आखिरी नोटिस तामील कराई जा रही है। इस क्रम में पिछले कई दिनों से विभाग का अमला नोटिस लेकर विभागीय कार्यालयों में धमक रहा है। मार्च का महीना खत्म होने के पहले बिल पटाने के लिए कहा जा रहा है।

नोटिस दे रहे
एई विशाल वाजपेयी ने कहा बकाया बिजली बिल वाले सभी विभागों को नोटिस दी गई है। नोटिस और भी भेजेंगे। मार्च तक सभी बकाया राशि पटाने के लिए स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है, नहीं पटाने पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

पट जाएगा बिल
नपाध्यक्ष पवन पटेल ने कहा दो-तीन महीने पहले ही करीब २ करोड़ १९ लाख शासन स्तर पर पटाया गया है। बिजली बिल का भुगतान अब शासन स्तर पर होता है। जो भी बकाया होगा, वह भी पट जाएगा। नगरवासियों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे।

बकाया बिल लगभग
93 लाख नगर पालिका
4 लाख वन विभाग
साढ़े 3 लाख जिला पंचायत
4 लाख पीडब्ल्यूडी
डेढ़ लाख जिला शिक्षा
4 लाख चिकित्सा विभाग
1 लाख पुलिस विभाग
90 हजार तहसील कार्यालय
25 हजार कलक्ट्रेट रनिंग बिल