10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारी बारिश से ग्रामीणों की फसल हुई बर्बाद, मुआवजा दिलाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कलक्टर को अपनी मांग एवं शिकायतों संबंधित जानकारी और अपना आवेदन भी सौंपा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 1 Aug 2018, 6:05 PM IST

cg news

भारी बारिश से ग्रामीणों की फसल हुई बर्बाद, मुआवजा दिलाने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कलक्टर जनदर्शन में जिले के दूर-दराज से आए ग्रामीणों, नागरिकों तथा प्रतिनिधि मंडल ने कलक्टर हिमशिखर गुप्ता को अपनी मांग एवं शिकायतों संबंधित जानकारी और अपना आवेदन भी सौंपा।

कलक्टर ने उनकी समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम पथरला के छोटेलाल प्रधान ने घरेलू बिजली बिल अधिक आने के कारण नए मीटर लगाने, बोरियाझर की श्यामा बाई ने आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग की।

READ MORE: पहली बार कलेक्टर की कार्रवाई के खिलाफ उनके अधीनस्थ पटवारी ने किया प्रदर्शन
[typography_font:18pt]मुआवजा दिलाने सौंपा ज्ञापन
[typography_font:14pt;" > इस पर कलक्टर ने संबंधित शाखा प्रभारी को प्रकरण तैयार कर आर्थिक सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। सरायपाली विकासखंड के ग्राम सुखीपाली एवं दर्रीपाली के किसानों ने मुड़ा टारबंाध की मरम्मत एवं फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को भारी बारिश होने के कारण टारबांध क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग एक हजार एकड़ में लगी फसल को नुकसान हुआ है।

READ MORE: आंगनबाड़ी केंद्र में गुस्से से लाल कार्यकर्ता ने मासूम को गर्म चिमटे से जलाया, शैतानी की इतनी बड़ी सजा

ग्राम तुसदा के श्रीराम धु्रव ने अपनी निजी भूमि पर नीम का पौध रोपण करने, पिथौरा के विजय कुमार निर्मलकर ने नए ऋण पुस्तिका दिलाने, खैराभाठा की नीरा धु्रव ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिलाने, गोपालपुर के भुखन लाल साहू ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराने एवं विस्थापित ग्राम रामसागर पारा भावा के ग्रामीणों ने मिडिल स्कूल में शिक्षकों की कमी की जानकारी देते हुए शिक्षक व्यवस्था करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि शिक्षक की कमी होने के कारण स्कूली विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस पर कलक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को शीघ्र वहां शिक्षक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।