
क्या आपका नाम शामिल है राज्य की मतदाता सूची में ? अगर नहीं तो जल्दी करें ये काम, अब सिर्फ रह गए है 2 दिन
महासमुंद. छत्तीसगढ़ में विधान सभा निर्वाचन 2018 हेतु अंतिम मतदाता सूची तैयार की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विशेष अभियान 31 जुलाई 2018 से 21 अगस्त 2018 तक चल रहा है। जिसमें आम नागरिक अपने मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर मताधिकार प्राप्त कर सकते हैं।ये अभियान ऐसे नागरिकों के लिए है जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। इसमें ऐसे लड़के लड़कियां भी शामिल है जिनकी आयु अभी मतदान देने योग्य हुई है।इस काम के लिए रविवार के दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे। इस सूची में नाम जुड़वाकर वो भी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में वोट दे सकते है।
स्वीप समिति के जिला सचिव ने बताया कि सभी नागरिक जिनकी आयु एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूर्ण हो गया है, तो मतदाता बनने हेतु आप जिस निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य निवासी है।वहां के बी.एल.ओ. से संपर्क कर फार्म 6 प्राप्त कर सकते है। मतदाता बनने के लिए जन्म तिथि प्रमाणित करने वाला कोई प्रमाण पत्र के साथ दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। फार्म 6 जमा कर मतदाता बनने का गौरव प्राप्त कर सकते है।
इसी प्रकार मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म 7 भरा जा सकता है, यदि मतदाता सूची में नाम पता ठीक करवाना है तो इसके लिए फार्म 8 भरना होगा। उसी विधान सभा मे निवास स्थान परिवर्तन होता है तो इसके लिए फार्म 8 क भर सकते है। उक्त सभी कार्य के लिए फार्म नि:शुल्क है समस्त फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा कर विधान सभा निर्वाचन 2018 में मतदान कर सकते है। अवकाश के दिन रविवार को भी बी.एल.ओ., अभिहित अधिकारी तथा सुपरवायजर अपने मतदान केन्द्र में उपस्थित रहेंगें।
Published on:
19 Aug 2018 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
