महोबा. हज की शुरुआत होते ही अब हज करने वालों का जत्था रवाना होने लगा है। महोबा जनपद से भी 25 लोग हज करने के लिए सोमवार को रवाना हुए। हज करने जा रहे लोगों को उनके परिवारजनों और नागरिकों ने ख़ुशी ख़ुशी विदा किया। सभी को फूल माला पहनाकर विदा किया गया। हज जियारत में जा रहे मुसलमानों ने देश में अमन की दुआ करने की बात कहीं।