28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महोबा
अखिलेश यादव ने निभाया अपना वादा, किया वो जो भाजपा भी न कर सकी, किसान परिवार को भेजी ऐसी मदद
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Mahoba / Videos / अखिलेश यादव ने निभाया अपना वादा, किया वो जो भाजपा भी न कर सकी, किसान परिवार को भेजी ऐसी मदद

अखिलेश यादव ने निभाया अपना वादा, किया वो जो भाजपा भी न कर सकी, किसान परिवार को भेजी ऐसी मदद

सपा राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना वादा किया पूरा, परिवार वालों ने कहा धन्यवाद...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महोबा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 6 Jun 2018, 5:06 PM IST

महोबा. दो सप्ताह पूर्व महोबा आये सपा राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आत्महत्या करने वाले दो किसान परिवारों को पार्टी फंड से एक-एक लाख रूपये की मदद देने का आश्वासन दिया था। और आज उन्होंने अपना वादा निभाया।महोबा जनपद के एक सैकड़ा सपाई मृतक किसानों के घर पहुंचे और एक-एक लाख रूपये का चेक देकर हर मदद का आश्वासन दिया। चेक मिलते ही किसान परिवार की आँखों में आंसू आ गए।

बुंदेलखंड का महोबा जनपद आपदा का केंद्र है। यहाँ के ज्यादातर किसान कर्ज और मर्ज की मार झेल रहे हैं। बीजेपी सरकार किसानों के कर्जमाफी की बात कर रही है, मगर महोबा तहसील के करहराकलां गांव में रहने वाले दलित किसान ठाकुरदास अहिरवार और राज बहादुर ने बैंक और साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किसान परिवार इस घटना से पूरी तरह टूट गया था। वहीं बीजेपी सरकार द्वारा इन परिवारों को न तो कोई मदद दी गई और न ही इनके कर्ज को माफ़ किया गया था।

अखिलेश ने किया था वादा-

आपको बता दें कि 15 दिन पूर्व सपा के राष्टीय अध्यक्ष ने करहराकलां गांव पहुँच कर इन दोनों ही किसान परिवारों से मुलाकात कर 25-25 हजार रुपए देकर मदद की थी। साथ ही एक-एक लाख रुपये पार्टी फंड से दिए जाने का वादा किया था। वादे के अनुसार आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 1-1 लाख के चेक महोबा पार्टी कार्यालय भेज दिए। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने करहरा गाँव पहुँच दोनों चेक किसान परिवार को सौंप दिए। सपा के जिला अध्यक्ष, पुष्पेंद्र यादव और रोशन अली छोटे मियां के नेतृत्व में एक सैकड़ा सपाई किसान परिवार के घर पहुंचे और बीजेपी सरकार को जमकर कोसा। सपाइयों ने बताया कि सपा यदि सरकार में आती है तो मृतक किसान परिवारों को दस लाख रुपये की मदद के साथ एक आवास भी दिया जायेगा।

परिवार ने अखिलेश को किया धन्यवाद-

सपा पार्टी फंड से एक लाख रुपये की मदद पाकर किसान परिवार सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद देना नहीं भूला। सपा के नेता पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि आज सपा राष्टीय अध्यक्ष के निर्देश पर किसान परिवार से मिले हैं। उन्हें सपा द्वारा मदद दी गई है। सपा सरकार बनने पर मृतक किसान परिवार की हर मदद दी जायेगी। वहीँ सपा के वरिष्ठ नेता रोशन छोटे मियां ने कहा कि राष्टीय अध्यक्ष ने जो वादा किया था वो निभा दिया। सपा हमेशा ही किसान हित में रही है और आगे भी रहेगी। सपा ने जो कहा वो हमेशा किया है। वहीँ जिला अध्यक्ष शोभालाल यादव ने बताया कि करहराकलां गांव में गरीबी और कर्ज से परेशान दो किसानों ने आत्महत्या की थी। आज सपा के राष्टीय कार्यालय से आई मदद दे दी गई है। सपा बेसहारों की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है। इस मौके पर गुलाबी गैंग की कमांडर फरीदा बेगम, छत्रपाल यादव, योगेश योगी यादव, संतोष साहू, शफीक खान, कुम्भकरण यादव, बाबू मंसूरी सहित एक सैकड़ा सपाई शामिल थे।