28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मृतक किसान परिवारों से मिले अखिलेश यादव, बीजेपी पर दिया बड़ा बयान

कहा- सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को बचाया।  

3 min read
Google source verification
Akhilesh reached to meet dead

मृतक किसान परिवारों से मिले अखिलेश यादव, बीजेपी पर दिया बड़ा बयान

महोबा. राहत या सियासत जी हाँ बुंदेलखंड के महोबा में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के पहुंचते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। दरअसल कर्नाटक में बीजेपी की ढाई दिन की सरकार गिरते ही संयुक्त विपक्ष जीत से लबरेज़ बीजेपी को घेरने की तैयारी में है। फिलहाल बुंदेलखंड दौरे पर आए पूर्व सीएम अखिलेश यादव के रविवार को अन्नदाताओं से मिलते ही राजनीतिक सियासत तेज होने के आसार बढ़ गए हैं। अखिलेश यादव ने आत्महत्या करने वाले मृतक किसानों के आश्रितों को 25-25 हजार रुपये नगद और एक-एक लाख पार्टी फंड से दिए जाने की बता कही है। इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर कटाक्ष किए।

मिले और दर्द भी बांटा
प्रदेश में सूखाग्रस्त किसानों की लड़ाई लड़ रही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने निर्धारित समय से 2 घंटे बाद महोबा जिले के करहरा गांव पहुंचे। मुख्यालय तहसील के ग्राम करहराकलां पहुंचते ही आग लगाकर जान देने वाले दलित किसान ठाकुरदास अहिरवार पुत्र टुंडा और राजबहादुर श्रीवास पुत्र गजराज के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। अखिलेश के दौरे को लेकर सपाइयों ने गांव जाकर देर रात व्यस्थाओं और परिजनों से मुलाकात की। भाजपा सरकार की घेराबंदी और फसल कर्ज राहत योजना का लाभ न मिलने से किसानों की हो रही मौतों को लेकर अखिलेश के निर्देश पर सारे मृतक किसानों का डाटा एकत्र कराकर डीएम को पिछले महीने ज्ञापन सौंप किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ देने की मांग की गई थी।

पूर्व सीएम ने कहा कि महोबा से किसान आंदोलन की शुरुआत की यह महज बानगी है। हालांकि यह कार्यक्रम आंदोलन की शुरुआत से संबंधित नहीं है, लेकिन दलित किसानों के घर जाने से दौरे को यूपी में सपा बसपा के बीच बढ़ रही रिश्तेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुश्किलो का सामना करना पड़ सकता है। मृतक किसानों के परिवार से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए जमकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि किसान परिवार की मदद की जाएगी। एक-एक लाख इन्हें पार्टी फंड से दिया जाएगा अभी पचीस-पचीस हजार रुपए दिए गए हैं।

बोले- सपा ने हमेशा किसानों की मदद की है
उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा किसानों की मदद की है। सरकार को भी ऐसे किसान परिवारों की किसान दुर्घटना बीमा से मदद करनी चाहिए। केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही है, लेकिन 2014 से जिले में सूखे के कारण किसानों की मौतें रुक नहीं रहीं हैं। अलबत्ता किसान क्रेडिट कार्ड से बैंक कर्मियों की पर्सनल क्रेडिट खूब बढ़ रही है।

विपक्ष की जीत से लोकतंत्र की रक्षा हुई है
कर्नाटक में विपक्ष की जीत से लोकतंत्र की रक्षा हुई है और बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी है। आगामी 2019 में बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी और हमारे गठबंधन की सरकार देश में चेलेगी। कर्नाटक पर बोलते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बधाई देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस के गठबंधन पर उन्होंने 2019 का इंतजार करने की बात कही।

हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को रोकेंगे

कांग्रेस से हमारे संबंध अच्छे हैं वो बने रहेंगे। बीएसपी भी हमारे साथ रही है। अबकी बार जनता बाहर निकलकर वोट कर बीजेपी को जबाब देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार कुत्तों से बच्चों को नहीं बचा पा रही है, सरकार और जानवरों के नाम पर सरकार बना ली और किसानों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सभी दलों को साथ लेकर चल रही है। सभी छोटे दल साथ आ चुके हैं। बीजेपी ने तो देश में 45 गठबंधन हम तो 7-8 ही कर रहे हैं। पूर्व सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने राहुल गाँधी को पीएम बनाये जाने के सवाल पर कहा कि ये समय तय करेगा कि गठबंधन का पीएम कौन बनता है।

हम कल भी पाक साफ थे और आज भी हैं

सीबीआई के दुरूपयोग के सवाल को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने उनकी सीबीआई जाँच कराई थी अब बीजेपी भी करा लें। हम कल भी पाक साफ़ थे और आज भी हैं। पूर्व सीएम द्वारा किसानों को मदद दिए जाने और आश्वासन देने से किसान परिवार खासा खुश नजर आया। मृतक किसान परिवार ने बताया कि बीजेपी सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं कि मगर सपा ने उनकी न केवल मदद की बल्कि उन्हें हर संभव आगे भी मदद दिए जाने की बात कही।