
महोबा. महोबा में बेतवा नदी से अबैध रूप से बालु और मौरंग के खनन के काम जारी लगातार जारी है। किसानो को खेत से 10 ट्राली मिट्टी का लाईसेंसे मिला है। इस तरह किसान दुरूपयोग कर हजारों ट्रक बालू मौरंग का खनन कर रहे हैं। फिर भी मिट्टी मौरंग के दाम कम नहीं हो रहे हैं। सीएम के स्पष्ट निर्देश के बाबजूद भी बालू और गिट्टी के दामो में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। भूतत्व और खनकर्म विभाग के अफसरों की मिली भगत से हर रोज सैकड़ों टन की सप्लाई हो रही है।
अफसरों को लगाई गई फटकार
महोबा में हो रहे बालु और मौरंग के खनन को लेकर सीएम योगी ने अफसरों को लगाई फटकार सीएम योगी ने खनन के अलावा वन एवं पर्यावरण, पुलिस व परिवहन विभाग के सभी अफसरों को एक बैठक में बुलाकर जबरदस्त भटकार लगाई। सीएम योगी ने इस मामले में अफसरों को लापरवाही करने पर नतीजे भुगतने की भी बात की है। दरअसल चर्चा में तो ये भी थी कि बालू-मौरंग के बढ़े दामों के कारण भी आम जनता के बीच नाराजगी थी। इस कारण भी बीजेपी को लोगों का वोट नहीं मिला है।
बालु और मौरंग के खनन को लेकर विभाग की समीक्षा बैठक
महोबा में हो रहे बालु और मौरंग के खनन को लेकर सीएम योगी ने करीब दो घंटे तक खनन और वन विभाग की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी ने अफसरों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिन के अंदर बालू-मौरंग के दामों में कमी आनी चाहिए। अवैध वसूली की शिकायतें मिलीं तो अफसरों को भी बख्शा नहीं जाएगा। बैठक के बाद खनन मंत्री और वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश में बालू-मौरंग व गिट्टी के दाम कम कर दिए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग के साथ खनन विभाग की जो दिक्कते हैं, उसे भी जल्द ही समय रहते दूर कर दिया जाएगा।
Published on:
17 Mar 2018 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमहोबा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
