12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व श्रम मंत्री और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने बीजेपी को बताया झूठ की सरकार

पूर्व श्रम मंत्री और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने बीजेपी को बताया झूठ की सरकार

2 min read
Google source verification

महोबा

image

Ruchi Sharma

Oct 08, 2017

mahoba

mahoba

महोबा. पूर्व श्रम मंत्री और उत्तरप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बादशाह सिंह ने मीडिया हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। जहां उन्होंने खरेला कस्बे में एक सप्ताह तक चलने वाले महोत्सव और विशाल दंगल होने की जानकारी दी साथ ही उन्होंने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार के अच्छे दिनों को लेकर जमकर कटाक्ष भी किये। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का महोबा दौरा भी है उनके द्वारा खरेला महोत्सव का समापन भी किया जाएगा।

लैकफेड घोटाले में जेल गए पूर्व श्रम मंत्री बादशाह सिंह अपने बेकसूर साबित होने के बाद से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में लगे हुए है। उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष होने के नाते इनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ गयी है। बादशाह सिंह रविवार को महोबा मीडिया हाउस पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 11 अक्टूबर से उनके द्वारा खरेला महोत्सव का आयोजन होना है। बादशाह सिंह के पिता स्वर्गीय बाबू रामेश्वर सिंह की स्मृति पर यह आयोजन एक सप्ताह चलेगा।

शुरुआती 4 दिनों तक भव्य राम कथा का आयोजन होगा। जबकि 15 और 16 अक्टूबर को विशाल दंगल का आयोजन होना है। उन्होंने बताया कि महोबा के खरेला महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और कार्यक्रम का समापन करेंगे। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

वही उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सच हमेशा कड़वा होता है। सच्चाई यह है कि बीजेपी सरकार में किसानों की आत्महत्याओं में बढ़ोत्तरी हुई है। अच्छे दिन की बात करने वाली बीजेपी सरकार में न किसानों के अच्छे दिन आये है ना व्यापारियों के न बेरोजगारों और न ही मजदूरों के। इस सरकार से आम आदमी बहुत दुखी है।


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो किसानों और व्यापारियों के संघर्ष की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि अगामी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजिस्थान के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी झूठ बोलकर राजनीति कर रही है। बीजेपी के पास गरीबो और किसानों के लिए कोई कार्ययोजना नही है। बीजेपी सरकार पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। झूठी सरकार का झूठ अब आम आदमी के सामने आने लगा है।