10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेश अभ्यास वर्ग को लेकर बनाई रणनीति

हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेश अभ्यास वर्ग को लेकर बनाई रणनीति.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महोबा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 6 Dec 2019, 10:55 PM IST

Hindu Jagran manch

Hindu Jagran manch

महोबा. महोबा में आगामी 11 व 12 जनवरी को आयोजित होने वाले हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अभ्यास वर्ग को लेकर प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश ने यहाँ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की जनकारी देते हुए बताया कि हिन्दुओं को संगठित करने के उद्देश्य को लेकर अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे अनेक प्रमुख नेता शामिल होंगे।

महोबा के RSS कार्यालय में आज हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी होने वाले प्रदेश अभ्यास वर्ग को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। जिसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि बुंदेलखंड में मंदिरों और मठो की मूर्तियां चोरी कर तस्करी हो रही है। यहां की ऐतिहासिक धरहरों से मूर्तियां चोरी हो रही है। प्रशासन को इनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि बुन्देखण्ड में पहली बार हिन्दू जागरण मंच का दो दिवसीय प्रदेश स्तर का अभ्यास वर्ग होने जा रहा है। ये अभ्यास वर्ग 11 और 12 जनवरी को होगा। जिसमें प्रदेश के हर जिले से पदाधिकारी आएंगे। इस अभ्यास वर्ग में संगठन के रीति और नीति के बारे में जानकारियां दी जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को संगठन का विस्तार करने के लिए भी जानकारियां दी जाएगी। वहीं शहर में संचालित बुचड़खनो को लेकर प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों को हटाये जाने की मांग प्रशासन से की है।