ट्रेन आते ही स्वागत के लिए खड़े तमाम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और समाज सेवियों, व्यापारियों, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के ड्राइवर गार्ड का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। ट्रेन की सौगात मिलने से व्यापारियों में खासा उत्साह है। फिलहाल यह ट्रेन अभी ट्रायल के रूप में चलाई जा रही है। रेलवे प्रशासन द्वारा जल्द ही इस ट्रेन को नियमित करने की योजना है।