महोबा. डॉक्टर को धरती का भगवान समझा जाता है, मगर ये भगवान अब पूरी तरह से न केवल व्यापारिक हो गया है, बल्कि अपने फायदे के लिए सरकारी आदेशों को भी नहीं मानता। हद तो तब हो जाती है, जब डॉक्टर अपने मरीज और तीमारदार के साथ बदसलूकी पर उतर आता है मामला बुन्देलखण्ड के महोबा जिला अस्पताल का है, जहां डॉक्टर गुलशेर पर बाहरी दवा लिखने और इसका विरोध करने पर मरीज के साथ बदसलूकी और गाली गलौच करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने सीएमएस से लिखित शिकायत की है। पीड़ित समाजवादी छात्र सभा का नगर अध्यक्ष है।