गोरखगिरि पर्वत में बने सरोवर को फिर से जीवित करने के लिए खुदाई का काम आम नागरिकों द्वारा किया जा रहा है । तारा पाटकार वही सख्स है जिन्होंने महोबा में ईएमएस की मांग को लेकर कई आंदोलन चलाये और आज भी प्रयासरत है। उनकी इस पहल का आम आदमी ही कायल है । 15 दिन पूर्व तारा पाटकार ने अकेले ही तालाब खुदाई का काम शुरू किया जो अब एक बड़ा कारवां बन चूका है । शहर की पालिका अध्यक्ष सहित तमाम जागरूक लोग इस कार्य में लगे हुए है । पहाड़ के ऊपर सुबह से ही लोग खुदाई के कार्य में लग जाते है । छोटे , बड़े, बुजुर्ग सभी श्रमदान कर रहे है । अब इसका असर भी देखने को मिलने लगा है । यदि ऐसे ही श्रमदान करने वालो की संख्या बढ़ती गई तो इतनी उचाई पर भी पानी का बड़ा भण्डारण देखने को मिलेगा । बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार बताते है कि महोबा में सूखा सबसे बड़ी समस्या है । लगातार खिसकते जलस्तर का एक बड़ा कारण है जल का भण्डारण न होना । ऐसे में उनका ये प्रयास लोगो को जागरूक भी कर रहा है है।