
Girl Rape
महोबा. महोबा के कोतवाली क्षेत्र के शेखू नगर मोहल्ला में कानपुर की एक 15 वर्षीय नाबालिक दलित लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस वारदात को तीन तीन युवकों ने अंजाम दिया है। यहीं नहीं तीनों दुष्कर्मियों ने पीड़िता का एमएमएस भी बना डाला और धमकी देकर मौके से फरार हो गये। पीड़िता एक महिला के झांसे में आकर नौकरी की तलाश में महोबा आयी थी और महिला ने ही उसकी अस्मत को तार-तार करवा दिया।
सूचना पर पहुँची महिला हेल्प लाइन की प्रभारी किरण सचान बताती है कि उसने मौके पर पहुँच कर पीड़िता की शिकायत सुनी और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करवाया। इनकी मानें तो जिस महिला के घर में दुष्कर्म की वारदात घटित हुई, वह देह व्यापार जैसे गलत काम में शामिल है। इस पूरे मामले को लेकर एएसपी वंशराज यादव ने बताया कि मामला गंभीर है जिसकी जांच शुरू हो गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर आगे की कार्यवाही की जायेगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह है पूरा मामला-
दरअसल यह पूरी वारदात महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखू नगर मोहल्ला की है। गैंगरेप का शिकार हुई नाबालिग पीड़िता की माने तो वह कानपुर की रहने वाली हैं। पढ़ाई के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर में काम कर अपना भरण पोषण करती है। इसी बीच उसकी मुलाकात महोबा निवासी आशा नामक महिला से कानपुर में हुई। जहां उसने उसे बेहतर रोजगार के लिए महोबा आने की सलाह दी। कुछ दिन पूर्व नाबालिक पीड़िता और महिला के बीच फोन पर बात हुई जिस पर किशोरी रोजगार की चाह में रविवार को महोबा आ गई, लेकिन उसे क्या पता था कि उसके साथ महिला फरेब और धोखा कर रही है और वो वारदात का शिकार हो जायेगी। पीड़िता बताती है कि महिला उसे अपने घर में अकेला छोड़कर कही चली गयी। तभी पहले से ही घर के अंदर मौजूद रक्खूं, सुरेश और आकाश ने उसे दबोच लिया। तीनों ने पहले तो उसके साथ मारपीट की और फिर बारी बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता को धमकाने के लिए उसका अश्लील एमएमएस भी बनाया गया है। तीनों युवकों ने नाबालिग को बंधक बनाकर कई बार उसकी अस्मत से खिलवाड़ किया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने महिला को जब इस बारे में बताया तो महिला ने उसे डराते धमकाते हुए मामले को खत्म करने के लिए पैसे की पेशकश कर डाली।
पीड़िता ने पुलिस को दी जानकारी-
पीड़िता ने कई बार डायल 100 को फोन लगाया, लेकिन फोन न लगने पर उसने 1090 में फोन लगाकर महिला हेल्प लाइन 181 से मदद मांगी। सूचना मिलने पर महिला हेल्प लाइन की टीम मौके पर पहुंच गयी, वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल पर पहुँची। कानपुर की रहने वाली पीड़िता ने अपने साथ हुई हैवानियत की पूरी कहानी पुलिस को बताई। पहले तो पुलिस ने इस मामले में टालमटोल करने की कोशिश की, लेकिन मीडिया के दखल के बाद तत्काल पुलिस ने आरोपी महिला सहित उसके पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने कहा- मामला गंभीर:
सूचना पर पहुँची महिला हेल्प लाइन की प्रभारी किरण सचान बताती हैं कि उसने मौके पर पहुँच कर पीड़िता की शिकायत सुनी और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करवाया। इनकी मानें तो जिस महिला के यहाँ दुष्कर्म की वारदात घटित हुई, वह देह व्यापार जैसी अपराधों को अंजाम देती है। इस पूरे मामले को लेकर एएसपी वंशराज यादव ने बताया कि मामला गंभीर है। इसकी जांच शुरू हो गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर आगे की कार्यवाही की जायेगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Published on:
02 Oct 2018 07:55 pm
बड़ी खबरें
View Allमहोबा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
