यूपी के महोबा जिले में महिला उत्पीड़न का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक नवविवाहिता पुत्री अपने पति से तंग आकर तलाक मांग रही है। इस दौरान उसकी मां भी अपने पति से तंग आकर न्याय की आस लेकर जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंच गईं। दोनों ही रिश्ते में मां-बेटी अपने-अपने पतियों की प्रताड़ना से परेशान है। जिसके बाद वह तलाक के लिए गुहार लगा रही हैं। पीड़िता ने मां के साथ पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाया। इसी के साथ शिकायत कर तलाक दिलाई जाने को लेकर गुहार लगाई।