महोबकंठ थाना क्षेत्र के कोहनियां गांव मे अवैध तरीके से बालू निकासी की शिकायतों पर वन विभाग की टीम 20मई को जांच हेतु गई थी आरोप है कि तभी बालू माफिया धन्नी कुशवाहा , परशुराम, महेन्द्र, हरदयाल सहित आठ लोगो ने वन कर्मियों की टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में वन कर्मी मुश्ताक को गम्भीर चोटें आई। दरअसल अवैध बालू के परिवहन को रोकने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम पर संगठित बालू माफियाओं ने पहले तो लाठी डंडो से मारपीट की इसके बाद सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। खौफ फैलाने के लिए माफियाओं के द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई थी। सरकारी टीम पर हुए जानलेवा हमले को लेकर जिला प्रशासन खासा सख्त था।