26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश-मायावती नहीं योगी का यह मंत्री ही निभा रहा है विपक्ष की भूमिका, अब किया बड़ा ऐलान

बोले-जब लोगों को रोजगार, नौकरी मिलेगा तब लोगों का होगा भला।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महोबा

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 15 Nov 2018, 8:12 PM IST

cm yogi

अखिलेश-मायावती नहीं योगी का यह मंत्री ही निभा रहा है विपक्ष की भूमिका, अब किया बड़ा ऐलान

महोबा. अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कैबिनेट मंत्री राजभर पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री द्वारा दी गई नसीहत भी का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष नहीं है, विपक्ष की भूमिका अगर कोई निभा रहा है तो वह मैं ओम प्रकाश राजभर निभा रहे हैं।

मैं यानी ओमप्रकाश राजभर निभा रहा हूं

सुहेलदेव भारतीय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इटावा में अपने ही सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष है कहां? सपा, बसपा और कांग्रेस विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रहे हैं, अगर कोई उत्तर प्रदेश में सरकार के खिलाफ विपक्ष की भूमिका निभा रहा है तो वह मैं यानी ओमप्रकाश राजभर निभा रहा हूं।

बड़ा बयान दिया था
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए नसीहत का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। पिछले दिनों कानपुर में डिप्टी सीएम मौर्य ने राजभर को नसीहत दी थी। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदल कर अयोध्या करने को लेकर राजभर ने बड़ा बयान दिया था।

नाम बदलना तो दिमाग को चेंज करने का एक बहाना है

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ इटावा में अपने समाज के सम्मेलन में भाग लेने आए योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार द्वारा शहरों के नाम बदलने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नाम बदले जाने से किसी का कुछ भी भला नहीं होने वाला है। देश और प्रदेश तभी तरक्की करेगा जब उसमें शिक्षा होगी। जब लोगों को रोजगार नौकरी मिलेगी तब लोगों का भला होगा। नाम बदलना तो दिमाग को चेंज करने का एक बहाना है। अपने बयानों को अक्सर चर्चा में रहने वाले राजभर अब सरकार के लिए ही मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं।