1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Modi Cabinet Reshuffle: निभा रह थे बेटी की शादी की रस्म तभी आया मंत्री बनने का बुलावा, जानें- कौन हैं मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री बने पंकज चौधरी

Modi Cabinet Reshuffle: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से छठवीं बार सांसद बने कुर्मी नेता पंकज चौधरी बने केंद्रीय राज्यमंत्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 7 Jul 2021, 7:56 PM IST

maharajganj mp pankaj choudhary becomes central rajya mantri

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
महाराजगंज. Modi Cabinet Reshuffle- उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से छठवीं बार सांसद चुने गये पंकज चौधरी को मोदी कैबिनेट में शामिल किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें राज्यमंत्री का ओहदा दिया गया है। पंकज चौधरी महाराजगंज के ऐसे पहले नेता हैं जिन्हें केंद्रीय मंत्री की शपथ लेने का अवसर मिला है। पंकज चौधरी के लिए आज दोहरी खुशी का मौका है। आज बुधवार को उनकी बेटी की शादी है। शादी दिल्ली में ही हो रही है। पूरा परिवार व रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा है। एक दिन पहले वह बेटी की शादी के वैवाहिक रस्मों को निभा रहे थे, तभी उन्हें मंत्री बनने की सूचना मिली, जिसके बाद वह पीएम आवास रवाना हुए।

कुर्मी नेता पंकज चौधरी को उनकी साफ-सुथरी राजनीति का ईनाम मिला है। पार्टी में उनकी पहचान समर्पित व सफल सिपाही की है। पार्टी आलाकमान में केंद्रीय कैबिनेट में उन्हें शामिल कर जहां उन्हें पुरस्कार दिया है वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ा दिया है। कुर्मी बिरादरी में अच्छी पकड़ के साथ अन्य बिरादरी में भी उनकी अच्छी पकड़ है।

यह भी पढ़ें : अनुप्रिया, कौशल और बघेल समेत 7 दिग्गजों को मोदी कैबिनेट में मिली जगह, जातीय समीकरण पर फोकस

कौन हैं पंकज चौधरी
महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी मूलत: गोरखपुर के रहने वाले हैं। बतौर पार्षद उन्होंने अपना पॉलिटिकल करियर शुरू किया था। 1989-91 में पहली बार नगर निगम गोरखपुर में पार्षद चुने गये थे। 1990-91 तक वे गोरखपुर नगर निगम में ही उप-महापौर रहे। 1991 में प्रदेश भाजपा में कार्यकारिणी समिति सदस्य बनाया गया। वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव में पहली बार वह बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े। और जीते भी। इसके बाद वह 1996, 1998, 2004, 2014 और 2019 में महाराजगंज से सांसद चुने गये।

यह भी पढ़ें : संतोष गंगवार ने क्यों दिया मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, कभी यूपी में सीएम पद के थे दावेदार