5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोगों को रौंदती चली गई तेज रफ़्तार कार, तीन की मौत

राऊ खलघाट फोरलेन पर लगातार हादसे हो रहे हैं। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खलघाट फोरलेन से गुजरते समय वाहन चालक डरते हुए ही आगे बढ़ते हैं। सोमवार को राऊ खलघाट फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें तीन लोग जिंदा जल गए थे। मंगलवार को भी राऊ खलघाट फोरलेन पर भीषण एक्सीडेंट हुआ जिसमें कई लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

महू

image

deepak deewan

Dec 26, 2023

rao_4lane.png

राऊ खलघाट फोरलेन पर लगातार हादसे हो रहे

राऊ खलघाट फोरलेन पर लगातार हादसे हो रहे हैं। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खलघाट फोरलेन से गुजरते समय वाहन चालक डरते हुए ही आगे बढ़ते हैं। सोमवार को राऊ खलघाट फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें तीन लोग जिंदा जल गए थे। मंगलवार को भी राऊ खलघाट फोरलेन पर भीषण एक्सीडेंट हुआ जिसमें कई लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जोरदार बारिश का अलर्ट, जानिए कहां गिरेगा पानी

यह भीषण सड़क हादसा महू में हुआ। जानकारी के अनुसार यहां एक तेज रफ़्तार कार बेकाबू होकर लोगों को रौंदती चली गई। तेज रफ़्तार कार की चपेट में एक बाइक आ गई। कार ने बाइक को टक्कर मारी और सवारों को रौंदते चली गई।

यह भी पढ़ें: छुट्टियों का मजा किरकिरा करेगी बरसात! 7 दिनों तक बिगड़े मौसम का अलर्ट

पुलिस ने बताया कि राऊ खलघाट फोरलेन पर यह हादसा हुआ। कार की बाइक से आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हुई। इस भीषण एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। महू के बडगोंदा थाना के अंतर्गत यह हादसा हुआ।

राऊ-खलघाट फोरलेन पर शक्ति कोल्ड स्टोरेज के पास कार सामने से आ रही बाइक से जा टकराई। सड़क हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। अधिकारियोें के अनुसार मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: छुट्टियों में होगी जोरदार बरसात, 2 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर का अलर्ट

गौरतलब है कि सोमवार को राऊ खलघाट फोरलेन पर ही भीषण हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए थे। धार जिले के धामनोद थाना इलाके में ट्राला ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी जिससे ट्राला सहित सभी गाड़ियों में आग लग गई। इस आग में इंदौर के बड़े व्यापारी जाकेश साहनी व बच्चा सहित 3 लोग जिंदा जल गए थे।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड क्लास के साथ भोपाल में नए साल में एक और बड़ा रेलवे स्टेशन