मैनपुरी। प्रेमिका को उसके जन्मदिन के अवसर पर महंगा तोहफा देना था, इसिलये प्रेमी ने खतरनाक प्लान बनाया। उसने किरायेदार के पुत्र का अपहरण किया। पकड़ में न आ सके, इसके लिए मासूम की हत्या कर दी। मासूम को मारकर पास ही निर्माणाधीन मकान में गढ्डा खोदकर दबा आया। मोबाइल से फिरौती के रूप में रकम मांगी तो सर्विलांस के जरिए मामला खुल गया।