
आगरा। घर में खुशियां थी परिवार के लोग जयपुर से आ रहे हैं। कुछ लोग ईद मनाने घर लौट रहे थे तो कुछ कई महीनों बाद घर आ रहे थे। घर के सदस्य इंतजार देख रहे थे। लेकिन, 17 परिवारों को पता नहीं था कि उनके अपने अब कभी घर नहीं लौट सकेंगे। जयपुर से फर्रुखाबाद आ रही मान ट्रैवल्स की डबल डेकर बस मैनपुरी जनपद के कीरतपुर के निकट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे ने 17 घरों की खुशियां छीन लीं। वहीं करीब तीन दर्जन लोग घायल हुए। पोस्टमार्टम हाउस पर लाशों का अंबार देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार के लोगों की चीत्कार से सभी को सन्न कर दिया।