यहां पहुंचे शिवपाल यादव
शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दी है। इसी के तहत शिवपाल सिंह यादव ने सबसे पहले टारगेट किया यादवों के उन 52 गांव को, जिसे वनदल कहा जाता है। वनदल के नेता सुजान सिंह यादव और भूरी सिंह भट्टे वाले शिवपाल सिंह यादव के साथ आ चुके हैं। इन दोनों नेताओं के सहायोग से शिवपाल सिंह यादव ने बड़ी चाल चली है, जिसके बाद इन 52 गांव के प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने भी लोकसभा चुनाव 2019 में शिवपाल यादव और सेक्युलर मोर्चे का साथ देने का खुलेतौर पर वायदा कर दिया है।