
Amrita gupta
मैनपुरी। यूपी निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की अपने ही गढ़ में मुश्किलें बढती जा रही हैं। कभी सपा का झंडा बुलंद करने वाली अमृता गुुप्ता ने कुरावली से निर्दलीय चुनाव मैदान में आने का ऐलान कर दिया है। कुरावली नगर पंचायत से अभी तक सपा से आवेदन करने वाली महिला नेत्री अमृता गुप्ता को पार्टी ने टिकिट नहीं दिया, तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक दी और तो और उन्होंने सपा के प्रत्याशी को हराने की पूरी तैयारी भी कर ली है। कुरावली नगर पंचायत पर सपा की नेत्री सपा के ही प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ाने में लगी हैं।
ये है अमृता का इतिहास।
अमृता गुुप्ता कुरावली की रहने वाली हैं इनके पति एक व्यापारी हैं। अमृता गुुप्ता ने 10 वर्ष पहले सपा से मैनपुरी सदर सीट के विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव के नेतृत्व में राजनीति की शुरुआत की, तब से लेकर अब तक अमृता गुुप्ता ने सपा की कट्टर नेत्री बनकर कुरावली में सपा का पक्ष मजबूत किया, लेकिन इस बार अमृता गुुप्ता के साथ धोखा किया गया।
सदर विधायक पर लगाया विश्वासघात का आरोप
मीडिया से बात करते हुए अमृता गुुप्ता ने सपा को लेकर कोई बात नहीं कही, लेकिन उन्होंने दबी जुवान से सदर विधायक पर विश्वासघात करने का आरोप लगा डाला। अमृता ने बताया कि सदर विधायक के नेतृत्व में उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की, तब से लेकर अब तक उन्होंने सदर विधायक के हर आदेश का पालन किया। जब बात चुनाव लड़ने की आई तो सदर विधायक ने अस्वाशन दिया, कि अपनी तैयारी करो। इस बार पार्टी से उनको ही टिकिट दिलाया जाएगा। अमृता ने टिकिट के लिए विधायक के ही कहने पर आवेदन किया। सपा की पहली सूची जारी हुई, जिसमें कुरावली नगर पंचायत से पूर्व नगर पंचाय अध्यक्ष की पत्नी को टिकिट दिया गया। इसके बाद अमृता ने विधायक से बात की। विधायक ने कहा कि इनकी अगर टिकिट कटेगी तो तुम्हे ही टिकिट मिलेगी।
फिर भी नहीं मिला टिकट
पार्टी ने टिकिट में फेरबदल किया, जिसके बाद बसपा से सपा में शामिल हुए बॉबी गुप्ता की पत्नी राधा गुप्ता को टिकिट दे दिया गया। एक बार फिर अमृता ने विधायक से बात की तो विधायक ने आगे का अस्वाशन दे दिया और कहा कि जिसको पार्टी ने चुन लिया है उनका सहयोग करो। इसी से नाराज अमृता ने कुरावली नगर पंचायत पर सपा से खिलाफ बगावत कर दी और निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। अमृता ने ये भी कहा है कि पार्टी ने जो टिकिट दी है, वो बहुत बड़ी भूल की है, जिसका खामियाजा भी पार्टी को भुगतना पड़ेगा।
Published on:
16 Nov 2017 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
