राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन पहुंचे मैनपुरी
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश ने पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। ट्रांजिस्ट हॉस्टल में करीब ढाई घंटे तक चली बैठक का फोकस लोकसभा चुनाव ही रहा। सपा-बसपा गठबंधन की बात उठी, तो राष्ट्रीय सह महामंत्री ने कहा कि गठबंधन का मुकाबला हम अपनी योजनाओं से करेंगे। इसके लिए जरूरी है कि हर मतदाता को हमारी योजनाओं की बेहतर जानकारी हो। ये तभी संभव होगा, जब हम बूथ स्तर पर मेहनत करेंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर दस-दस युवाओं की टोली बनाई जाए। ये युवा बूथ क्षेत्र के हर घर में दस्तक देकर मतदाताओं को सरकारी योजनाएं बताएंगे।