4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार से आई दुल्हनियां ने शादी के आठ दिन बाद कर दिया बड़ा कांड, पूरे परिवार के उड़ गये होश…

बिहार से आई दुल्हनियां ऐसा करेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 20 Jun 2019, 12:37 PM IST

Bride

दुल्हन

मैनपुरी। बिहार से आई दुल्हनियां ऐसा करेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। पूरे परिवार में शादी की खुशियां छाईं हुईं थी। नई दुल्हन ने कुछ ही दिन पूरे परिवार का दिल जीत लिया, लेकिन आठ दिन बाद इस परिवार के साथ जो हुआ, वो हैरान कर देने वाला है। दुल्हन इतनी शातिर निकलेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। पढ़िये पूरी खबर आखिर दुल्हन ने क्या किया...

बिहार से हुआ था विवाह
मैनपुरी के गांव बरुआ के रहने वाले सतीश कुमार का विवाह छह जून को बिहार निवासी मंशा के साथ हुआ था। सतीश का ये विवाह इटावा निवासी एक रिश्तेदार ने कराया था। धूमधाम से शादी हुई और दुल्हन भी घर आ गई। दुल्हन के जाल में पूरा परिवार फस गया। कोई नहीं समझ पाया, कि दुल्हन का इतना प्यार दुलार उन्हें बहुत महंगा पड़ने वाला है।

ये भी पढ़ें - डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का बड़ा निर्णय, परीक्षा परिणाम एक माह के अंदर करा सकते हैं पुनर्मूल्यांकन, जानें पूरी प्रक्रिया

दुल्हन ने उड़ाये परिवार के होश
शादी के आठ दिन बाद दुल्हन ने जो किया, सभी हैरान रह गये। जब पूरा परिवार सो रहा था, तो दुल्हन घर से गायब हो गई। पूरा परिवार चिंतित हो उठा, कि आखिर नई नवेली दुल्हन गई कहां हैं। उसे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, इसके बाद जब परिजनों ने घर की अलमारियां और बक्शे देखे तो उनके होश उड़ गये। परिजनों को नकदी और जेवर गायब मिले।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: शिवपाल यादव ने सपा में वापसी को लेकर दिया फिर बड़ा बयान, कार्यकर्ताओं से कहा विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव के साथ...

थाने में की शिकायत
दुल्हन की काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो पीड़ित परिवार ने थाने आकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सतीश कुमार ने बताया कि दुल्हन घर में रखे कुंडल, सोने की जंजीर, अंगूठी, चांदी की करधनी और पांच हजार नकदी ले गई है। इस मामले में इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - 35 किलोमीटर की दूरी साथ में तय करने के लिये ये सुंदर लड़कियां लेती हैं महज 200 रुपये, इस तरह चल रहा ये बड़ा धंधा...