पुलिस ने घायलों में से 14 लोगों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। इन 14 घायल लोगों में ड्राइवर रिंकू निवासी देवासी बुलंदशहर समेत कल्पना पोखरेल, रीमा निवासीगण रूपनदेही नेपाल, प्रतीक्षा काठमांडू नेपाल, किरन कुमार राणा, कृष्ण बहादुर राणा निवासीगण नबलपुरासी नेपाल, एंजिल एलीना, रंभा निवासीगण पालगांव नेपाल, बाबूराम भूषण निवासी गोर्सिया कपासी कपिलवस्तु नेपाल, जनक बहादुर निवासी गुल्मी नेपाल, संतोष निवासी दिल्ली शामिल हैं। अन्य कुछ लोग चोटिल हुए थे। उनमें से कुछ यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर चले गए। जिन्हें नेपाल जाना था, उनके लिए किसी वाहन का इंतजाम नहीं होने के कारण अधिकारियों ने करहल के गेस्ट हाउस में रुकवाया। गुरुवार सुबह सभी गंतव्य के लिए रवाना हो गए।