ये है मामला
उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए अभी लिखित परीक्षा चल रही है। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद ही अभ्यर्थी आगे जा सकेंगे। इसके लिए परीक्षार्थी अपने अपने स्तर से जुगाड़ भी लगा रहे हैं, इसी बीच मैनपुरी से वायरल हुए एक आॅडियो ने अफरा तफरी मचा दी। इस वीडियो में साफ कहा जा रहा है कि पुलिस में भर्ती होना है, तो सात लाख रुपये देने होंगे, नौकरी पक्की मिलेगी।