2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीटी रोड पर 6 मई से गरजेगा महाबली, फोरलेन का कार्य पकड़ेगा रफ्तार

अमृतसर से कोलकाता तक जोड़ने वाला देश का सबसे पुराना जीटी रोड अब फोर लेने होने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 3 Jun 2018, 11:42 AM IST

GT Road

GT Road

मैनपुरी। अमृतसर से कोलकाता तक जोड़ने वाला देश का सबसे पुराना जीटी रोड अब फोर लेने होने जा रहा है। इसके लिए कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। जमीन अधिग्रहण के बाद अब जिन कस्बों और शहरों में इस मार्ग पर अतिक्रमण से घेरा हुआ है, वहां पर महाबली गरजेगा और मार्ग को साफ कराया जाएगा। 6 मई से बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो जाएगा। जिले में कुरावली के शरीफपुर से लेकर नवीगंज बॉर्डर तक करीब 200 मकानों को चिन्हित किया गया है, जो इसकी जद में आ रहे हैं।

प्रशासन ने कर ली तैयारी
जीटी रोड को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। 6 मई से इस मार्ग से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो जाएगा। कुरावली के शरीफपुर गांव से लेकर नवीगंज बॉर्डर तक दायरे में सैकड़ों मकान और अवैध रूप से किए गए ऐसे अतिक्रमण हैं, जहां पर ये मार्ग काफी सकरा हो गया है। इन मकानों और अतिक्रण को हटाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस हाईवे के चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए एनएचएआइ ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल ने भी अतिक्रमण को हटाने में आने वाली अड़चनों को दूर करने का आदेश जारी किया है।

उजड़ेंगे कई घर
आपको बता दें कि जीटी रोड को फोर लेन किए जाने में कई घर उजड़ जाएंगे। इसमें शरीफपुर से नवीगंज तक ही नहीं, बल्कि कई ऐसे कस्बे आ रहे हैं, जहां पर जीटी रोड से बिलकुल सटे हुए मकान हैं। लोगों में भय सता रहा है कि इस अभियान में उनका घर भी न उजड़ जाए। इधर बात की जाए, तो एटा जिले पिलुआ कस्बे की तस्वीर को देखा जाए, तो यहां तक जीटी रोड किसी आम मार्ग से भी बदत्तर नजर आता है। कस्बे की दुकानें बिलकुल रोड़ पर नजर आती हैं, तो वहीं मैनपुरी के कुरावली का हाल भी कुछ ऐसा ही है।