27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैनपुरी
Breaking News : जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही टूरिस्ट बस मैनपुरी में पलटी, 17 की मौत, देखें वीडियो
Play video

Breaking News : जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही टूरिस्ट बस मैनपुरी में पलटी, 17 की मौत, देखें वीडियो

राजस्थान के जयपुर से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जा रही डबल डेकर टूरिस्ट बस मैनपुरी में पलट गई, इस दुर्घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 13 Jun 2018, 12:21 PM IST

मैनपुरी। राजस्थान के जयपुर से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जा रही डबल डेकर टूरिस्ट बस नम्बर Up 76 k 7275 मैनपुरी में पलट गई। इस दुर्घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों घायल हैं। यह दुर्घटना मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के कीरतपुर पुलिस चौकी के पास हुई। बस सड़क के डिवाइटर से टकराई और पलट गई। माना जा रहा है कि बस चालक को झपकी आई और भीषण हादसा हो गया।

 

मैनपुरी-इटावा रोड पर हुई दुर्घटना

बुधवार को सुबह प्राइवेट स्लीपर बस जयपुर से चलकर गुरसायगंज जा रही थी।पुलिस चौकी कीरतपुर के पास इटावा-मैनपुरी रोड पर बने डिवाइडर से टकरा गई। जिस समय यह हादसा हुआ, बस में सवार लोग सो रहे थे। इनमें से 16 लोगों की आंख सदा के लिए बंद हो गई।

 

पांच लोगों की मौके पर ही मौत

इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 11 लोगों की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। बस को डिवाइडर से हटाया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।