
lover couple
मैनपुरी। एक और प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ। मामला शहर कोतवाली के गणेशपुरा गांव का है। गांव के पास ही झाड़ियों में प्रेमी युगल के शव मिले। शहव की हालत देख पुलिस के पसीने छूट गए। दोनों के शव बुरी तरह से सड़ी गली अवस्था में मिले, पुलिस के मुताबिक दोनों की मौत काफी दिन पहले हो गई, जिसके चलते शवों की ऐसी हालत हुई है।
पुलिस ने की शिनाख्त
पुलिस ने गांव गणेशपुरा की झाड़ियों में मिले प्रेमी युगल की शिनाख्त कर ली है। बताया गया है कि दोनों ही 19 जून की शाम को घर से लापता हो गए थे। 24 जून को लड़की की बारात आनी थी, लेकिन उसके लापता होने से शादी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की, लेकिन मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। इस बारे में जब परिजनों को भनक लगी तो युवती की शादी तय कर दी गई थी।
हत्या की आशंका
फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल पर घंटों जांच की और तथ्य जुटाए। युवक-युवती के चेहरे पर सिर्फ हड्डी भर रह गई थीं। वहीं जिस जगह शव मिले हैं, वहां केमिकल जैसे निशान थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि चेहरे पर तेजाब की तरह का कोई केमिकल डाला गया होगा। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।
Published on:
25 Jun 2019, 9:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.