परिजनों ने शव को उतार
पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजन पुत्री के शव को फंदे से उतार चुके थे। पुलिस ने परिजनों से कहा कि शव को खुद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसके बाद परिजन जब मामले की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे, तो वहां से उन्हें आदेश मिला कि घर से कपड़ा लाकर बेटी के शव को कपड़े में बंद करके सिल दो। परिजनों ने पुलिस के कहेनुसार काम किया, घर से कपड़ा ले आए। छात्रा के शव को परिजनों ने चादर में रखा, इसके बाद मां खुद सुई धागा लेकर पुत्री के शव को चादर में बंद करने के बाद सिलने बैठ गई। उसकी आंखों से आंसुओं की धारा बह रही थी, उसके हाथ कांप रहे थे, जिसने भी ये नजारा देखा, उसका दिल कांप उठा।