मैनपुरी। मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव को आशीर्वाद दिया है। समाजवादी सेक्युलर मार्चे के गठन के बाद पहली बार मुलायम सिंह अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के साथ दिखाई दिये। इतना ही नहीं जब मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल के सिर पर हाथ रखा, तो शिवपाल समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में यह नजारा लोगों ने मोबाइल में कैद किया। अब मैनपुरी में इन तस्वीरों को जमकर वायरल किया जा रहा है और साफ कहा जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद मिल चुका है, अब समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की लहर चलेगी।